भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के औरझरिया घाट पर 19 नवंबर को मिली युवती की लाश के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा लिया है. जानकारी के मुताबिक, मृतिका पूजा देवांगन और आरोपी अजीत पाठक तीन साल से प्रेम संबंध में थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन आरोपी शादी नहीं करना चाहता था और इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद  चल रहा था|



मृतिका आरोपी पर शादी का दबाव बनाने लगी इसी बीच आरोपी शादी कहीं और तय हो गई| इसलिए उसने  पूजा देवांगन को समझाने की भी कोशिश की लेकिन वह मानी नहीं इसलिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड को जान से मारने की योजना बनायीं | 

  

इसी बीच आरोपी ने पूजा देवांगन की हत्या की योजना बना ली. और 19 नवंबर को वह उसे जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर औराझरिया घाट के पास ले गया और कार से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. पहली नजर में ही पुलिस को यह पूरा मामला हत्या का लगा। 

एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है. इसके बाद, पुलिस ने पहले आरोपी को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया और पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग की जांच की, जब पुलिस ने गहन पूछताछ शुरू की तो आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने 28 नवंबर को शादी भी कर ली |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut