भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के गनियारी क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक दादी और उसकी पोती की निर्मम हत्या कर दी गई. हत्यारे ने दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी| 

जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम राजबती साहू (62 वर्ष ) व पोती सविता साहू (17 ) गनियारी गाँव के निवासी थे तथा मृतका किशोरी 11 कक्षा की छात्रा थी | महिला के चार बेटे है व चारो अलग अलग रहते है | सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। दुर्ग एस.पी. जितेन्द्र शुक्ला भी खुद मौके पर पहुंच कर मुआयना किये |शुरुआती जांच में पता चला कि हत्यारे ने मृतक के पैर और गर्दन को बांध दिया था|

पुलिस मामले के संबंध में परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। सबूत इकट्ठा करने के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। एक साथ दो हत्याओं से इलाके में हड़कंप मच गया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg