भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई-3 में निर्माणाधीन जनता स्कूल की छत का हिस्सा शनिवार को ढह गया। इस कारण वहां काम करने वाले मजदूर दब गये. दुर्घटना के परिणामस्वरूप, 4 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक भिलाई 3 में इन दिनों जनता स्कूल भवन का निर्माण चल रहा है। यहां गुणवत्ता की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
बड़ी छत डालने और उसे बिना किसी निश्चित सहारे के छत ढालने की तयारी की जा रही थी| इससे पहले कि ढलाई का काम शुरू हो पाता, सेटरिंग ही ध्वस्त हो गया। परिणामस्वरूप,सेंटरिंग कर रहे कर्मचारी मलबे के नीचे गिर गए|
आसपास के मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस प्रबंधन को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम वहां पहुंची. रेस्क्यू कर मलबे में दबे चार मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला गया। सभी को एंबुलेंस से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताया गया कि इनमें से दो लोगों को मल्टीपल फ्रैक्चर हुआ है।
सेटरिंग के ढहने से घायल हुए चारों मजदूरों की पहचान दरगांव धमधा निवासी खेमलाल निर्मलकर, राधिक नगर भिलाई निवासी शंकर, गनियारी निवासी केशु साहू और भिलाई निवासी तेजराम निर्मलकर के रूप में हुई है। शंकर और केशू गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. बाकी मजदूरों को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के मुताबिक भवन का निर्माण कार्य ठेकेदार संतोष साहू द्वारा करवाया जा रहा था। पुलिस जांच के दौरान, लोगों ने कहा कि ठेकेदार ने श्रमिकों को सुरक्षा उपाय नहीं दिए और न ही उन्हें मेडिकल या PF प्रदान की जा रही थी। प्रतिदिन मजदूरों को बुलाया जाता है और ख़राब क्वालिटी का काम करवाया जाता है। घटना के बाद स्कूल के निर्माण और गुणवत्ता के बारे में भी सवाल उठ रहे है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

