भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायकुना छ.ग के चर्चित महाठग शिवा साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुए दो माह हो गये हैं. पुलिस अब तक शिवा साहू और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार करने में विफल रही है. पुलिस उसे फरार बता रही है| 


जबकि वह खुलेआम इंस्टाग्राम पोस्ट के द्वारा मैसेज पहुंचा रहा है सब्र रखो ,तुम्हारा भाई जल्द ही वापस आएगा। इस एक पोस्ट में उन्होंने पूरी कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया है|

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल इलाके के लोगों का मानना ​​है कि कानून के हाथ से अमीर आदमी हर जुर्म से बच जाता है|

हालाँकि, जब अमीर लोगों की बात आती है, तो प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महाठग शिवा अपने बचाव के लिए सभी उपाय कर रहा हैं। उसे बचाने कई लोग सहयोग कर रहे है| साथ उच्च न्यायालय से रिहाई की चर्चा भी चलती रहती है|

बता दे  इससे पहले शिवा ने थाने में भीड़ जमा कर हंगामा किया था. लोग पैसे की ताकत दिखाकर पुलिस का मखौल उड़ाते दिखा| ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि शिवा की एक्टिविटी के बावजूद उसकी सोशल नेटवर्क आईडी को ट्रैक क्यों नहीं किया जा रहा है|

जबकि पुलिस शिवा साहू और उसके साथियों की तलाश की बात कर रही है | साथ ही पुलिस द्वारा उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों के बारे में आईटी विभाग से जल्द ही संपर्क करने की बात भी सामने आई है|