भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक कार की डिग्गी से 1 करोड़ रुपए की बड़ी राशि बरामद हुई है। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस ने आचार संहिता के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। 

सोमवार की शाम को पुलिस ने राजनांदगांव से दुर्ग जिले में आ रहे वाहनों की चेकिंग की। रात 8 बजे के करीब पुलिस ने एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को कार की डिग्गी से 1 करोड़ रुपए की राशि मिली, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित किया, जिसने कैश जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संदेह के घेरे में आए व्यक्ति का नाम चंद्रेश राठौर है, जो राजनांदगांव का निवासी है। राठौर ने पुलिस को बताया कि वह स्वराज ट्रैक्टर का शोरूम चलाता है और वह यही पैसा लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे समझाया कि 10 लाख रुपए से अधिक नकद लेकर चलना गैर कानूनी है, जिसके बाद पुलिस ने यह राशि इनकम टैक्स के हवाले कर दी। अब यह मामला जांच के दायरे में है और यह पता लगाया जाएगा कि यह पैसा वैध (व्हाइट मनी) है या काले धन (ब्लैक मनी) का हिस्सा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV