भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग | जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मालवीय नगर चौक दुर्ग में 25 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से महिमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल उतई और रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा घोषित कुल 103 रिक्तियों के लिए भर्ती की जाएगी।

महिमा अस्पताल में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, आईसीयू इंचार्ज, एक्स-रे टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, एम्बुलेंस ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड और मेडिकल स्टोर से संबंधित विभिन्न पदों के लिए कुल 88 नियुक्तियाँ की जाएंगी। 

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इसके अलावा, रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा महिला आवेदकों के लिए 'लाइफ प्लानिंग ऑफिसर' के 15 पदों हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। यह पद केवल विवाहित और स्नातक उत्तीर्ण महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन 

इच्छुक आवेदकों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकसूचियाँ, पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, पैन कार्ड आदि दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi