विज्ञापन

भिलाई में हत्या से मची सनसनी! पुरानी रंजिश में सिर पर पेचकस से हमले के 4 दिन बाद युवक ने तोड़ा दम, जबलपुर से आरोपी गिरफ्तार..

भिलाई के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र में पुराने विवाद ने एक युवक की जान ले ली। चार दिन तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में ह-त्या की धारा जोड़ते हुए फरार आरोपी को मध्य प्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

भिलाई में पुरानी रंजिश के मामले में युवक की मौत, जबलपुर से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई की शाम करीब 6 बजे आर्य नगर कोहका स्थित पानी टंकी के पास पुराने विवाद को लेकर श्रेयांश राजमन उर्फ बाबू भाई (23) और कुमार सोनवानी (27) के बीच कहासुनी हुई।

इसी दौरान आरोपी ने गाड़ी का पहिया खोलने वाले पाना-पेचकस से कुमार सोनवानी के सिर पर वा-र कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल कुमार सोनवानी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह हाउसिंग बोर्ड कोहका का निवासी था और मूल रूप से महासमुंद जिले के बागबाहरा का रहने वाला था। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चलता रहा, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

29 जुलाई की रात करीब 8 बजे इलाज के दौरान कुमार सोनवानी की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

घटना के बाद पुलिस ने पहले भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया था। युवक की मौत के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 (ह-त्या) भी जोड़ दी।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना के बाद आरोपी मध्य प्रदेश के जबलपुर भाग गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतक के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई और आरोपी ने सिर पर वा-र कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण युवक की हालत लगातार नाजुक बनी रही और चार दिन बाद उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।