भिलाई के सेक्टर-6 में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में रामनगर निवासी 20 वर्षीय दुष्यंत सिन्हा की जान चली गई। दुष्यंत अपने दोस्त के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होकर वापस लौट रहा था। सतनाम भवन के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में दुष्यंत के दोस्त को भी गंभीर चोटें आई हैं और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुष्यंत सिन्हा अपने दोस्त के साथ कथा सुनने गया था। देर रात दोनों बाइक से वापस रामनगर की ओर लौट रहे थे।
दोनों जब सेक्टर-6 में सतनाम भवन के पास पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। भिड़ंत काफी तेज बताई जा रही है।
हादसे में दुष्यंत को गंभीर चोटें लगीं। चोट इतनी गंभीर थी कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसके साथ मौजूद दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हादसा भिलाई नगर थाना क्षेत्र में हुआ है।
ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद हुआ फरार:
टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से निकल गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर भिलाई नगर निगम का बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के पीछे की वजह का पता लगाने के साथ यह जानकारी जुटा रही है कि दुर्घटना के समय ट्रैक्टर कौन चला रहा था।
पुलिस ट्रैक्टर की पहचान और उसके चालक की तलाश में जुटी है। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा सकती है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी...रात के करीब 11:30 बजे थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी...रात के करीब 11:30 बजे थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)