भिलाई : चाय टपरी पर सहेलियों के साथ बैठी युवती से अ-श्ली-ल हरकत, जबरन कि%&स कर भागा युवक! CCTV में कैद हुई पूरी घटना,आरोपी हिरासत में..

भिलाई की चाय टपरी पर छात्रा के साथ गंदी हरकत, CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

भिलाई में पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ चाय की टपरी पर अभद्र हरकत का मामला सामने आया है। दोस्तों के साथ बैठी छात्रा के पास पहुंचे एक युवक ने अचानक उसके साथ अनुचित व्यवहार किया जबरन K%#@I-S-S करके भाग गया| विरोध करने के दौरान छात्रा कुर्सी से नीचे गिर गई। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

भिलाई के सुपेला क्षेत्र की चाय टपरी पर छात्रा के साथ हुई अभद्र हरकत का CCTV कैमरे में कैद दृश्य।

यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पीड़िता मूल रूप से बालोद जिले के डौंडी की रहने वाली है और फिलहाल स्मृति नगर में रहकर पढ़ाई कर रही है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी सहेली और दोस्तों के साथ मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय टपरी पर बैठी हुई थी।

इसी दौरान हेमंत छत्री नाम का युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने अचानक छात्रा का गला पकड़ लिया और उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके गाल पर चुं-ब-न कर दिया। छात्रा ने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह कुर्सी से नीचे गिर गई।

घटना देखकर छात्रा के दोस्त और सहेली बीच-बचाव के लिए आगे आए। आरोप है कि युवक ने छात्रा की सहेली के साथ भी हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर और नाक पर चोट आई। इसके बाद आरोपी वहां से निकलने की कोशिश करने लगा।

शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को भागने से पहले पकड़ लिया। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें युवक की हरकत और उसके बाद हुई अफरा-तफरी दिखाई दे रही है।

इसके बाद पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी हेमंत छत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि छात्रा की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 भिलाई-दुर्ग और छत्तीसगढ़ की ऐसी ही भरोसेमंद और सबसे पहले स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। यदि आपके आसपास भी कोई महत्वपूर्ण घटना हुई है, तो उसकी जानकारी हमें जरूर भेजें।