दुर्ग-भिलाई में बैंक खाते किराए पर देना पड़ा महंगा, 13 लोग गिरफ्तार... 10 लाख रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा
दुर्ग। साइबर ठगी से जुड़े मामलों पर कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने 13 ऐसे बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है, जिनके खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए किया जा रहा था। जांच में करीब 10 लाख रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आने के बाद संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
यह कार्रवाई सुपेला थाना, खुर्सीपार थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने की। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए लोग कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड साइबर अपराधियों या उनके एजेंटों को सौंप देते थे।
इसके बाद ठगी से प्राप्त रकम इन्हीं बैंक खातों के जरिए अलग-अलग खातों में भेजी जाती थी, जिससे असली आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपने बैंक खाते और उनसे जुड़े दस्तावेज 2 हजार से 15 हजार रुपये तक के कमीशन के बदले दूसरे लोगों को उपलब्ध कराए थे। इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम को छिपाने और आगे ट्रांसफर करने में किया गया।
जांच के बाद सुपेला थाना क्षेत्र के बंधन बैंक के 9 खाताधारकों और खुर्सीपार थाना क्षेत्र के इंडियन बैंक के 4 खाताधारकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। इस मामले में सुपेला थाना में प्रकरण दर्ज किया गया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल सिम कार्ड, मोबाइल फोन और बैंकिंग से जुड़े अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराध और म्यूल बैंक खातों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। तकनीकी जांच और बैंक रिकॉर्ड के विश्लेषण में कई खातों में साइबर ठगी से जुड़ी राशि के लेनदेन की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
साइबर ठगी से बचने के लिए अपना बैंक खाता, एटीएम, पासबुक, चेकबुक या सिम कार्ड किसी भी व्यक्ति को कमीशन या लालच में कभी न दें। दुर्ग-भिलाई और छत्तीसगढ़ की ऐसी ही भरोसेमंद स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी...रात के करीब 11:30 बजे थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)