दुर्ग। जनता युवा कांग्रेस (जोगी) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष अनुरुध वर्मा (अनिरुध) ने जिला प्रशासन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा खाद्य सुरक्षा विभाग से मांग की है कि दुर्ग जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट, दूध डेयरियों तथा दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ, विशेषकर पनीर, खोवा, मावा, दही एवं अन्य दुग्ध उत्पाद बनाने वाली सभी इकाइयों में विशेष अभियान चलाकर सघन जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में समय-समय पर नकली एवं मिलावटी पनीर तथा अन्य दुग्ध उत्पादों के निर्माण और बिक्री के मामले सामने आते रहे हैं, जो आम जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। इसलिए जिलेभर में नियमित निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जानी चाहिए।अनुरुध वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा एनालॉग पनीर पर पूरी तरह से प्रतिबंधित लगा दिया है।
बाज़ार में कई स्थानों पर एनालॉग पनीर का उपयोग भी किया जाता है। यदि ऐसे उत्पादों को नियमों के विरुद्ध या उपभोक्ताओं को वास्तविक पनीर बताकर बेचा जाता है, तो इससे उपभोक्ताओं के साथ धोखा होता है। उन्होंने मांग की कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा नियमों के विरुद्ध नकली, मिलावटी या गलत लेबलिंग वाले उत्पादों के निर्माण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान कोई होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी अथवा फैक्ट्री नकली या मिलावटी पनीर अथवा अन्य दुग्ध उत्पादों का निर्माण या विक्रय करते हुए पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।
अनुरुध वर्मा ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पूरे दुर्ग जिले में विशेष जांच अभियान चलाकर दोषी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
अनुरुध वर्मा (अनिरुध)
अध्यक्ष, दुर्ग संभाग
जनता युवा कांग्रेस (जोगी) – JYCJ
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) – JCCJ

.jpg)