दुर्ग में मामूली विवाद बना जानलेवा, ट्रैक्टर ड्राइवर की इलाज के दौरान मौ-त
दुर्ग जिले में मामूली विवाद के बाद हुए ह-म-ले का मामला अब और गंभीर हो गया है। ट्रैक्टर ड्राइवर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने पहले दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में अब ह-त्या की धारा जोड़ दी है। मामला जामुल थाना क्षेत्र के नारधा बस्ती का है।
जानकारी के अनुसार, नारधा बस्ती निवासी 36 वर्षीय भीषम गायकवाड मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान उनकी जामुल निवासी 40 वर्षीय अरविंद चतुर्वेदी उर्फ लोमन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने भीषम पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भीषम को आसपास के लोगों ने तुरंत कुम्हारी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान उनकी मौ*त हो गई।
भीषम ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अरविंद चतुर्वेदी उर्फ लोमन को हिरासत में ले लिया था। अब घायल की मौत होने के बाद उसी मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है।
इधर, भिलाई-3 थाना क्षेत्र में 28 जुलाई को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में भी पुलिस ने दर्ज प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ दी है।
वहीं, मंगलवार सुबह दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव भी मिला। फिलहाल उसकी मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है।
गौरतलब है कि इससे पहले जिले में कांग्रेस नेता की सरेराह हत्या और लूट का मामला सामने आया था। वहीं 2 अगस्त को कुम्हारी थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पति द्वारा पत्नी की जा*न लेने का मामला भी सामने आया था।
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी...रात के करीब 11:30 बजे थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

