दुर्ग के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्या-पार! मैनेजर और महिला द-ला-ल समेत 9 गि-रफ्तार, 19 मोबाइल जब्त

दुर्ग के जुनवानी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधि का पुलिस ने खुलासा किया है। स्मृतिनगर पुलिस ने ली वेलनेस स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए मैनेजर और महिला द ला ल समेत 9 लोगों को पकड़ा है। मौके से करीब 4 लाख रुपए कीमत के 19 मोबाइल फोन और ग्राहकों से मिले 1900 रुपए नगद बरामद किए गए हैं।

दुर्ग जुनवानी स्पा सेंटर रेड: देह व्या-पार मामले में 9 गि-रफ्तार और 19 मोबाइल जब्त

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , स्मृतिनगर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्या-पार संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम तैयार की और सेंटर पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान मौके पर स्पा सेंटर का मैनेजर, महिला द ला ल, ग्राहक और अन्य लोग मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।

पैसे लेकर महिलाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप

पुलिस की जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी पैसे लेकर महिलाओं को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराता था। वहीं महिला द ला ल हेमा सिंह उर्फ प्रीत के माध्यम से लड़कियों को बुलाए जाने की बात पुलिस ने बताई है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राहकों से संपर्क कराने और सेंटर में चल रही पूरी गतिविधि को संचालित करने में मैनेजर की भूमिका सामने आई है।

रेड में 19 मोबाइल और 1900 रुपए मिले

पुलिस की कार्रवाई के दौरान सेंटर से कुल 19 मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस ने इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई है।

इसके अलावा ग्राहकों से प्राप्त 1900 रुपए नगद भी बरामद किए गए। पुलिस ने ग्राहकों और देह व्या-पार के लिए आने वाले लोगों से संबंधित जानकारी वाली सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं।

मैनेजर और महिला द ला ल समेत 9 लोग पकड़े गए

इस मामले में पुलिस ने तनय सोनी (23), हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32), रूपेन्द्र जंघेल (39), रितिक सोनी (26), दिनेन्द्र कुमार सोनी (27), हेमंत सिन्हा (28), अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32), आनंद कुमार (31) और अरुण पाण्डेय (24) को गि-रफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं।

महिलाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से पहले पैसे लिए जाते थे। इसके बाद महिला द ला ल के जरिए महिलाओं को बुलाया जाता और ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था।

पुलिस का कहना है कि इस पूरी गतिविधि को स्पा सेंटर का मैनेजर संचालित करता था। मौके से मिले मोबाइल फोन और दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

अनैतिक देह व्या-पार अधिनियम के तहत कार्रवाई

स्मृतिनगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्या-पार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की है।

फिलहाल पुलिस जब्त किए गए मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि स्पा सेंटर में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इस मामले में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

दुर्ग-भिलाई की स्थानीय खबरों और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और खबर को आगे शेयर करें।