दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक परिवार उस वक्त बिखर गया, जब अफेयर के शक में पति ने अपनी पत्नी पर हं-सिए से ह-मला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड-4 स्थित महामायापारा निवासी दुर्गा यादव (22) और घनश्याम यादव (25) की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। दोनों का छह महीने का एक बच्चा है, जो अब मां के साए से वंचित हो गया है। बताया जा रहा है कि घनश्याम शराब पीने का आदी था।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अक्सर नशे की हालत में अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी वह कई बार पत्नी के साथ मारपीट कर चुका था।
रविवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और घनश्याम ने घर में सब्जी काटने के लिए रखे हंसिए से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला के माथे, गले और पीठ पर कई वा*र किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर घर में ही गिर पड़ी।
घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। हालांकि अधिक खून बह जाने और गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी घनश्याम यादव को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल हंसिया भी जब्त कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार सुबह भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जो इस घटना तक पहुंच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
आपके आसपास होने वाली ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद लोकल खबर पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपकी एक क्लिक आपको अपने शहर की हर महत्वपूर्ण जानकारी से अपडेट रखेगी।
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी...रात के करीब 11:30 बजे थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)