दुर्ग। पुलगांव से महाराज चौक के बीच निर्माणाधीन सड़क पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। फिसलन भरी सड़क पर बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद पीछे से आ रही बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौ-त हो गई। वहीं उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, पुलगांव से महाराज चौक के बीच सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क पर गिट्टी और मिट्टी फैली होने से फिसलन बनी हुई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
इसी बीच पीछे से आ रही एक अज्ञात बस ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। बस के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौ-त हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा युवक मामूली रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है। वह एक ट्रैवल कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। इस घटना के बाद उसके परिवार में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल युवक का प्राथमिक उपचार कराया।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार बस और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर गिट्टी और फिसलन के कारण पहले भी कई छोटे-बड़े हा-दसे हो चुके हैं। उन्होंने निर्माण एजेंसी से चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है।
पुलगांव थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी...रात के करीब 11:30 बजे थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

