भिलाई से लौट रहे उपसरपंच की दुर्ग में बीच सड़क ह@%*त्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए चार बदमाश..

दुर्ग जिले में देर रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। भिलाई से अपने गांव लौट रहे ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप को बीच सड़क पर चार बदमाशों ने रोक लिया। ल-ट का विरोध करने पर उन पर ताब-ड़-तो-ड़ चा-कू से वा-र किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही जा-न चली गई।

दुर्ग में उपसरपंच पर बीच सड़क वार, लूट के बाद गई जान

यह घटना जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के करहीडीह से चिखली चौक के बीच धमधा रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार रविवार रात प्रकाश सिंह कश्यप अपने एक साथी के साथ भिलाई से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।

बताया जा रहा है कि बदमाश लूट की नीयत से आए थे। उन्होंने प्रकाश सिंह कश्यप से मोबाइल और नकदी छीनने की कोशिश की। जब उपसरपंच ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर चा-कू से लगातार वा-र कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही जा-न चली गई।

घटना के दौरान उनके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति किसी तरह वहां से भाग निकला और अपनी जा-न बचाने में सफल रहा।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन और करीब 4 हजार रुपये नकद लेकर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

प्रकाश सिंह कश्यप ग्राम तुमाकला के उपसरपंच थे। उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में उसी गांव की सरपंच हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी समित मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में लूट के दौरान वार की बात सामने आई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें चारों आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि पहचान होते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच जारी है।

दुर्ग और छत्तीसगढ़ की ऐसी ही विश्वसनीय और ताज़ा स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपकी एक शेयर से यह जानकारी अधिक लोगों तक पहुंच सकती है।