छग में अनोखा मामला: सांप ने का-टा तो उसे गले में डाल 14 KM दूर अस्पताल पहुंचा युवक, नजारा देख लोग हुए हैरान! देखे विडियो..

छग, कांकेर जिले से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक युवक बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है और उसके गले में वही सांप लिपटा हुआ है, जिसने उसे का-ट लिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सांप ने काटा तो उसी सांप को गले में डालकर अस्पताल पहुंचा युवक, कांकेर Video Viral

मामला कोयलीबेड़ा ब्लॉक के पखांजूर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, देवजीत सरकार पिछले 8 साल से सांपों का रेस्क्यू करने का काम कर रहे हैं। इसी दौरान एक रेस्क्यू के समय एक सांप ने उन्हें का-ट लिया।इसके बाद देवजीत ने उस सांप को ही अपने गले में डाल लिया और बाइक से अस्पताल के लिए निकल पड़े।

VIDEO -

बताया गया कि उन्होंने करीब 14 किलोमीटर की दूरी इसी तरह तय की और अस्पताल पहुंचे। इसके पीछे वजह यह थी कि डॉक्टरों को सांप की पहचान आसानी से हो सके और उसी के अनुसार उनका सही इलाज किया जा सके।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि जिस सांप ने उन्हें का-टा था, वह जहरीला नहीं था। इसके चलते युवक को किसी गंभीर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और बताया जा रहा है कि वह पूरी तरह स्वस्थ है।

कांकेर के पखांजूर से सामने आया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय खबरों और ऐसी घटनाओं की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।