श्रीनगर/रायपुर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम से शुक्रवार देर शाम बेहद दुखद खबर सामने आई। ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों पर आतंकियों ने अपना निशाना बना लिया उनकी गो-ली मा-र कर ह-त्या कर दी| एक मजदूर की मौके पर ही जान चली गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
अधिकारियों के अनुसार यह घटना कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम इलाके में हुई। मारे गए मजदूरों की पहचान 24 वर्षीय दीपक रात्रे और 28 वर्षीय भूपेंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने पहले वहां मौजूद प्रवासी मजदूरों के नाम पूछे। इसके बाद दो हिंदू मजदूरों को समूह से अलग कर नजदीक से गो-ली मा-र दी। उस समय वहां कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे, लेकिन हिंदू केवल यही दोनों थे।
घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। वाहनों की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां संदिग्धों की तलाश में सर्च अभियान चला रही हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईंट-भट्ठे पर यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई। इस दौरान 3 से 4 राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी गईं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हमलावरों ने पहले इलाके की रेकी की और फिर मजदूरों को निशाना बनाया।
कश्मीर में अगस्त से नवंबर तक सेब की तुड़ाई का मौसम रहता है। ऐसे में श्रमिकों पर इस तरह की घटना आने वाले दिनों में बागवानों की परेशानियां भी बढ़ा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस घटना में एक स्थानीय और एक विदेशी आ-तंकी शामिल हो सकता है। शुरुआती जांच का फोकस मोहम्मद लतीफ पर है। बताया जा रहा है कि वह पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा/द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़ा था। मामले की जांच जारी है और अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इधर रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बेहद पीड़ादायक घटना है। उन्होंने कहा कि घायल श्रमिक के इलाज के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। हालाँकि बाद में घायल दूसरे मजदूर की भी इलाज के दौरान जा-न चली गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
ऐसी ही भरोसेमंद और महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। इस खबर को अपने परिवार और दोस्तों तक भी जरूर साझा करें, ताकि सभी तक सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंच सके।

.jpg)