श्रीमती चारूलता पांडे जी, (शाही दशहरा महिला उत्सव समिती की संरक्षिका ) ने कहा सिर्फ बैठके करके चुनाव नही जीता जा सकता है...

भिलाई शाही दशहरा महिला उत्सव समिती की संरक्षिका श्रीमती चारूलता पांडे जी से 2021 भिलाई,रिसाली,चरोदा नगर निगम चुनाव में भाजपा के पिछड़ने के कारण को जानने के लिए उनसे बात की गई तो श्रीमती चारूलता पांडे जी ने भिलाई की पत्रिका से अपनी बात कही की मेरा सोचना ये है कि इस नगर निगम चुनाव में पिछड़ने के मुख्य 3 कारण मुझे लगता है ।


1.जिला संघठन की बातों को दरकिनार कर हारे हुए पूर्व नेताओ के करीबियों को प्रत्याक्षी बनाना ।

2. दुसरा मुख्य कारण प्रत्याशियों को चुनाव में प्रचार प्रसार करने का ज्यादा से ज्यादा समय न देना ।

3.भाजपा के ही कई कार्यकर्ता ,खास कर एक समिति वाले बागी हो कर चुनाव मैदान में उतरे एवं भाजपा के ही प्रत्याक्षी के मत काटे ! इन कार्यकर्ताओं के नेताओं ने उन्हें बैठान की कोशिस तक नही की सिर्फ प्रदेश संघठन को गुमराह करते रहे ।



प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार प्रसार करने के समय के बारे में हमने उन्हें विस्तार पूर्वक बताने को कहा तो उन्होंने जवाब दिया कि

         जिस समय अन्य दल के प्रत्याशी चुनाव प्रचार प्रसार करने में व्यस्त थे, उस समय भाजपा के बड़े नेता प्रत्याशियों के साथ बैठके लेने में व्यस्त थे जिस कारण ज्यादातर प्रत्याशी जनता तक अपनी बातो को समय के अभाव के कारण जनता तक पहुंचने में विफल रहे जिसका परिणाम हम सबको देखने मिला है सिर्फ बैठके करके चुनाव नही जीता जा सकता है,इस चुनाव में इस बात पर भाजपा के संगठन के नेताओ को विचार विमर्श जरूर करना चाहिए।