ब्रेकिंग: 'बसपन का प्यार' फेम साहदेव सड़क हादसे का शिकार...सिर में गंभीर चोट...बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर

सुकमा बचपन के प्यार फेम सहदेव दिरदो मंगलवार शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। पता चला है कि सहदेव स्कूटी में ट्रिपल राइडर थे। हादसे में सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर कर दिया गया है। एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार घायल सहदेव को देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के निर्देश दिए. उधर, नगर अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने फोन फोन पर बात किया और डॉक्टरों को निर्देश दिया.


मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो दोस्तों के साथ दोपहिया वाहन से शबरी नगर जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर गिट्टी और रेत गिरने से वाहन पलट गया। जिससे सहदेव के सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।


सहदेव दिर्दो का जन्म छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक नक्सल प्रभावित इलाके में हुआ था। सहदेव का जन्म बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। जहां घर में मोबाइल और टीवी नहीं था। सहदेव दिर्हो ने यह गाना किसी और के मोबाइल पर सुन लिया। बॉलीवुड रैपर बादशाह सहदेव के गाने से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सहदेव के घर फोन किया और वीडियो कॉलिंग पर सहदेव से बात की और गाने को रिकॉर्ड करने के लिए उन्हें अपने स्टूडियो बुलाया था |


बादशाह ने Flight का सारा ख़र्चा उठाया। सहदेव और सहदेव के पिता, बादशाह की टीम के साथ studio पहुँचे। बादशाह ने अपने स्टूडियो में सहदेव के साथ 6 घंटे समय बिताया जिसमे सहदेव के साथ एक गाने को रिकॉर्ड किया गया। सहदेव बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाने से रातों रात स्टार बन गए और हर एक की जुबान सहदेव का गाया ये गाना बस गया।


बादशाह ने प्लेन से आने जाने का पूरा भुगतान किया था । बादशाह की टीम के साथ सहदेव और सहदेव के पिता स्टूडियो पहुंचे। बादशाह ने साहेदेव के साथ एक गाना रिकॉर्ड करने के लिए अपने स्टूडियो में साहेदेव के साथ 6 घंटे बिताए। बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रेमुझे मत भूलना साहेदेव इस गाने से रातों-रात स्टार बन गए और सहदेव का गाया यह गाना हर किसी की जुबान पर बैठ गया.