पिछले 1 सप्ताह में कोरोना महामारी से लोगों 23 की मौत, आज भी मिले 877 नए संक्रमित, मरीज पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 31%,bhilai ki Patrika news.

Bhilai ki Patrika news, दुर्ग में आज 877 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जबकि आज भी 5 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वही आज 1015 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। पिछले 1 सप्ताह में 23 लोग इस महामारी से अपनी जान गवा चुके हैं।


जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से कुल 2745 सैंपल एकत्रित किए गए थे।


 जिसमें से 877 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। किसके कारण जिले में आज कोरोना पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 31% हो गई है। जबकि आज जिले से 5 मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हुई है।

 जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार भयावह स्थिति ले रहा है। पिछले 1 सप्ताह में 23 लोग इस महामारी से अपनी जान गवा चुके हैं। दूसरी ओर 1015 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी भी की है।


 डॉ ठाकुर ने बताया कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव का एकमात्र उपाय सावधानी के साथ साथ कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए। तभी इस महामारी से बचा जा सकता है।