छ.ग. राज्य में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होगी , 30% कटौती के साथ होंगे एग्जाम,bhilai ki Patrika news

Bhilai ki Patrika news, छ.ग. राज्य में CGBSE 10वी-12वी के Board Exam  2 मार्च से बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। पर परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को 2 असाइनमेंट जमा करना आवश्यक है।


 छत्तीसगढ़ माशिमं बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड ने परीक्षा के लिए 6 असाइनमेंट को जारी किये हैं। जिनमें से 2 असाइनमेंट को पूरा करके जमा करना अनिवार्य किया है। वहीं इस बार भी परीक्षा सिलेबस से 30% के कटौती के साथ ली जाएगी।

CGBSE 10th-12th Board Exam माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा इस वर्ष राज्य में बोर्ड की परीक्षाएं off line लेने का फैसला लिया है और परीक्षा का टाइम टेबल भी दिसंबर में ही जारी कर दिये गया हैं। 

अगर covid 19 संक्रमण की दर घटती है और राज्य की स्थिति ठीक रहती हैं तब परीक्षा ऑफलाइन ही होगी। पर संक्रमण को देखते हुए माशिमं ने छात्रों से असाइनमेंट को जमा करना जरूरी कर दिया है।

इस बार मुख्य परीक्षा में असाइनमेंट के नम्बर प्लस होंगे  या नहीं इस पर अभी मंडल की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। पर छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए 2 असाइनमेंट जमा करने ही होंगे।


 माशिमं सचिव V K गोयल ने बोला है कि अगर कोई छात्र असाइमेंट जमा नहीं कर पाता है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं  होगी।