नगर निगम भिलाई में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद 12 दिवसीय दौरे के बाद मंगलवार को राजधानी रायपुर लौटे। सीनियर पार्षद ने कहा महापौर सामान्य वर्ग से हो,पार्टी के बड़े नेता ने कहा पार्टी के ऊपर प्रेसर न डाले।

भिलाई। नगर निगम भिलाई में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद 12 दिवसीय दौरे के बाद मंगलवार को राजधानी रायपुर लौटे।  सभी पार्षद आज भी एक साथ एक होटल में ठहरे हुए हैं।  करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में कांग्रेस के सभी 37 और तीन निर्दलीय उम्मीदवारों समेत कुल 40 पार्षदों ने हिस्सा लिया।देर शाम, चुनाव के प्रभारी कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, गिरीश देवांगन, विधायक देवेंद्र यादव और भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने पार्षदों की बैठक बुलाई.इस बैठक में मेयर प्रत्याशी को लेकर कुछ पार्षदों ने खुलकर अपने विचार रखे और वरिष्ठ व सामान्य वर्ग की पैरवी की।वहीं कुछ ने पार्टी के हर फैसले में साथ रहने की बात कही.  एक वरिष्ठ पार्षद की बातों से माहौल में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति भी पैदा हो गई थी ऐसी खबर भी सामने आई है।


एक वरिष्ठ पार्षद ने खुलेआम दावा किया है कि महापौर पद गैर-आरक्षित सामान्य वर्ग के लिए है। इसलिए पार्टी को इस कैटेगरी से ही मेयर प्रत्याशी घोषित करना चाहिए। इसमें भी सिर्फ सीनियर्स को ही अहमियत देनी चाहिए। उन्होंने यहां तक ​​कहा कि पिछली बार एक बच्चे को अनारक्षित सीट से मौका दिया गया था। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ और सामान्य वर्ग के कार्यकर्ताओं को कब मौका मिलेगा?

प्रभारी गिरीश देवांगन सीनियर पार्षद के खुल कर विचार रखने से नाराज हो गए और बोला कि आप पार्टी पर दबाव नहीं बना सकती। उन्होंने कहा कि महापौर का पद सामान्य वर्ग के लिए है। महिला ही हो ऐसा तो नही है? आप पार्टी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं। इस पर सीनियर पार्षद ने कहा कि आप लोग सुझाव ले रहे हैं, इसलिए मैं अपनी निजी राय दे रही हूं।

मंत्री मो.अकबर ने आश्वासन दिया कि वरिष्ठ और सामान्य वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी। मंत्री अकबर ने ऐसा बोलते हुए स्थिति को संभाला। आश्वासन दिया कि महापौर प्रत्याशी को सामान्य वर्ग से ही प्राथमिकता मिलेगी। अब ऐसी स्थिति में सिजू एंथोनी, सुभद्रा सिंह, केशव चौबे, संदीप निरंकारी को मुख्य दावेदार माना जा रहा है। हालांकि नीरज पाल और एकांश बंछोर के नाम की चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है। अब बुधवार को सभी पार्षदों से एक-एक कर राय ली जाएगी।

लोगों की राय में ये है उनकी पसंद के उम्मीदवार हैं.

सीजू एंथोनी , निराज पाल, और एकांश को जनता मेयर के रूप में देखना चाहते है। साथ में सुभद्रा की तेज तर्रार और अच्छी चमकती छवि और लक्ष्मीपति राजू भी बहुत प्रसिद्ध हैं। पटरी पार के लोगों ने केशव चौबे और संदीप निरंकारी को मेयर पद के काबिल बताया है.