कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है,यहां 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है,बच्ची से किसी ने नहीं बल्कि उसके ही बुजुर्ग बड़े पिता ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची की मां से भी दुष्कर्म किया है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक 13 साल की बच्ची सीएसईबी चौकी इलाके में रहती है। वह पिछले कुछ समय से अपने बुजुर्ग पिता और बुजुर्ग मां के साथ रह रही थी। इसका फायदा उठाकर पीड़िता के बुजुर्ग बड़े पिता ने कुछ दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। जानकारी हुई है कि उसने ऐसा 2 से 3 बार करने की कोशिश की। इसके बाद ही लड़की ने अपनी मां से बड़े पिताजी की शिकायत की।
बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता की कुछ दिनों पहले ही मौत हो गई थी। उसके बाद से बच्ची और उसकी मां तब से यहां आरोपी और उसकी पत्नी के साथ रह रही है। इस दौरान आरोपी ने बच्ची की मां से भी दुष्कर्म किया। साथ ही वह उसे प्रताड़ित कर रहा था। इससे नाराज महिला बच्चे को छोड़कर रोजी-रोटी कमाने के लिए बनारस चली गई। बच्ची तभी से अपने बड़े पिता और बड़ी मां के साथ रह रही है। बदनामी के डर से लड़की की मां ने उस वक्त किसी को इसकी सूचना नहीं दी।
लड़की की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से बनारस में काम कर रही थी। इसी बीच उसकी बेटी ने फोन कर सारी बात बताई। उसने मुझे कहा कि मां मुझे यहाँ से अपने साथ ले चलो बड़े पापा मेरे साथ गंदी बातें और गंदी हरकतें करते हैं। यह सब सुनकर मैं कोरबा वापस लौट आई। और शुक्रवार को मैने पूरे मामले की सूचना और शिकायत चौकी को दी। शिकायत दर्ज करने के साथ मीडिया से भी बात की। आरोपी को पुलिस ने दूसरे दिन शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
