राजनांदगांव डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी ही पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी से लटक कर अपनी जान दे दी। महिला का शव जमीन पर पड़ा था जबकि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी कृष्णा पटेल थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। पति और पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पता चला है कि पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी में विवाद हो गया था।
गांव अछोली ठाकुर टोला निवासी महेश्वर वर्मा (32) और उनकी पत्नी संगीता वर्मा (25) का शव बरामद किया गया है।
महेश्वर की बाइक संगीता के शव के पास खड़ी थी। जबकि महेश्वर का शव पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ था। महेश्वर अपने परिवार, अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ रहता था।
जानकारी के अनुसार परिवार में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में मन मुटाव के कारण झगड़ा हो रहे थे।
घर से अलग होना चाहती थी संगीता, तैयार नहीं थे महेश्वर, झगड़े का कारण पता चल रहा है कि संयुक्त(ज्वाइंट) परिवार, संगीता अपने पति के साथ घर से अलग रहना होना चाहती थी।
लेकिन उसका पति महेश्वर इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इस पर संगीता अपने मां के घर मायके बोरतालाब चली गई थी। तब महेश्वर अपनी पत्नी संगीता को गुरुवार को ही समझाकर मानकर लेकर निकले थे।
पुलिस को शक है कि इसके बाद महेश्वर, संगीता के साथ बाइक पर निकला होगा और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी होगी फिर खुद फसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी।
