भिलाई, दुर्ग जिले में कोविड 19 को लेकर राहत और चिंता बढ़ने की दोनो समाचार है। सबसे पहले आपको राहत की खबर बता देते हैं। दुर्ग जिले में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। यानी कोविड 19 को मात देने वालों की संख्या बहुत बढ़ गई है। साथ ही दुर्ग जिले में लोग कोरोना से तेजी से ठीक हो रहे हैं। 5 से 7 दिनों में लोग पूरी तरह से ठीक हो रहे हैं। प्रशासन की रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ है।
महज दो दिनों में 1363 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। कल 15 जनवरी को 677 लोग ठीक हुए है। वहीं आज 16 जनवरी को 686 लोग ठीक हुए हैं। इस तरह दुर्ग जिले के निवासियों को दो दिन के कोरोना अपडेट से थोड़ी राहत मिली है। अब दूसरी खबर चिंताजनक है। दूसरे शब्दों में कहें तो दुर्ग जिले में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। पिछले तीन दिनों में ही दुर्ग जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।
प्रशासन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग जिले में तीन दिन में चार कोविड मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। इससे पहले कोरोना से मरने वालों की संख्या न के बराबर थी। तीसरी लहर में कोरोना की मौत की खबरों ने चिंता बढ़ा दी है।
क्या रहा दो दिनों के कोविड 19 के अपडेट...
16 जनवरी को 2277 लोगों ने कोविड के सैंपल दिए, जिनमें से 522 कोरोना से संक्रमित हो गए। जबकि 686 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 1 मरीज की मौत हो गई। 15 जनवरी को 3955 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से 630 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
राहत की यही खबर है कि कल 677 लोग रिकवर होने के साथ 1 की मौत भी हो गई थी।
दुर्ग जिले में कोरोना के तीसरी लहर की इस स्पीड को रोकना बहुत जरूरी है
1 जनवरी 24
2 जनवरी 33
3 जनवरी 38
4 जनवरी 90
5 जनवरी 196
6 जनवरी 293
7 जनवरी 290
8 जनवरी 463
9 जनवरी 261
10 जनवरी 457
11 जनवरी 922
12 जनवरी 800
13 जनवरी 697
14 जनवरी 813
15 जनवरी 630
16 जनवरी 522 ।
