Bhilai ki Patrika news, नई दिल्ली,प्रशांत किशोर चुनाव रणनीतिकार ने सोमवार को बोला है कि वह एक विपक्षी दल बनाने में सभी की मदद करना चाह रहे हैं जो बीजेपी को 2024 में पराजित कर सके और अगले महीने के राज्य विधानसभा चुनावों के परिणामों के बावजूद यह "बिल्कुल संभव", था । जिसे की एक तरह के सेमीफाइनल के रूप में देखा गया है,आम चुनाव के लिए ।
नई राष्ट्रीय पार्टी के बजाय विभिन्न दलों के बीच 'थोड़ा सा सद्भाव' और 'थोड़ा बदलाव' पर जोर देते हुए प्रशांत किशोर ने बोला कि , "क्या 2024 में भाजपा को पराजित करना संभव है? जवाब एक शानदार हां है। लेकिन कैसे?? नेताओं और बाकी पार्टियों के मौजूदा हालात से यह संभव नही लगता है।""
NDTV के साथ एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा, "यदि आप लगभग 200 लोकसभा सीटों जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, तेलंगाना, आंध्र, तमिलनाडु और केरल को देखें तो सूची में सबसे ऊपर भाजपा की 50 सीटें हैं।" बची बाकी 350 सीटें,जहां बीजेपी किसी के लिए कुछ नहीं छोड़ रही है।
विपक्ष टोटल 250 से 260 सीटों के आंकड़ों तक पहुंच सकता है।
प्रशांत किशोर ने आगे बोले, अगर कांग्रेस या तृणमूल या कोई अन्य पार्टी या इन दलों का समन्वय खुद को पुनर्गठित करता है,और अपने संसाधनों और रणनीति की फिर से शुरुवात करता है, और यह कहता है कि अगर उन्हें 200 में से 100 सीटें मिलती हैं,तो विपक्ष अपनी मौजूदा ताकत के साथ लोकसभा में 250-260 सीटों के आंकड़ों तक पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा, इसके लिए उत्तर और पश्चिम में 100 और सीटें पर जीतकर बीजेपी को हराया जा सकता है। अपने अंतिम लक्ष्य का खुलासा करते हुए, प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं एक विरोधी मोर्चा बनाने में सहयोग करना चाहता हूं जो 2024 के चुनाव में एक मजबूत और कड़ी टक्कर दे सके।
बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष को बहुत बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिंदुत्व, "अति-राष्ट्रवाद" और लोक कल्याण को जोड़ने वाली एक बहुत ही "सम्मोहक कहानी" प्रस्तुत की थी और विपक्षी दलों से इनमें से कम से कम दो मुद्दों के साथ-साथ एक तथाकथित एक महा गठबंधन का एक जोड तैयार करने के साथ बहुत कुछ और कड़ी लड़ाई लड़नी होगी।
प्रशांत किशोर ने कहा, "बिहार राज्य में 2015 चुनाव के बाद से एक भी ऐसा कोई 'महागठबंधन' नहीं है जो सफल हो पाया है। पार्टियों और नेताओं का एक साथ एक मंच पर आना ही काफी नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के लिए आपको एक भावनात्मक और एकजुट संगठन की जरूरत है।
