भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में पावर हाऊस हाइवे कैंटीन के सामने सड़क हादसे में रायपुर के यूट्यूब चैनल टीसीपी 24 न्यूज चैनल की पत्रकार एंकर महिमा शर्मा की मृत्यु हो गई है।
इस दुखद खबर को लेकर मीडिया की गलियारों में शोक की लहर है। बता दें कि टीसीपी 24 चैनल से तबीयत खराब होने की वजह से छुट्टी लेकर भिलाई में अपने भाई भाभी से मिलने अपनी स्कूटी जा रही थी महिमा की स्कूटी को शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास छावनी थाना के सामने हाइवे कैंटीन के सामने तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
महिमा मूल रूप से मध्य प्रदेश के कटनी की रहने वाली थीं। उनके परिवार वालों को जैसे ही खबर मिली उन्हें इस घटना पर विश्वास नहीं हो पा रहा था। महिमा ने रायपुर यूट्यूब चैनल टीसीपी24 न्यूज में बतौर एंकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वे बहुत ऊर्जावान, उत्साही और समृद्ध व्यक्तित्व के धनी थी।
