Bhilai ki Patrika news,कांकेर जिला,के विवाह के कार्यक्रम में जा रहे युवकों की तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में पूर्व जनपद अध्यक्ष का पुत्र भी शामिल है। ये दुर्घटना बांदे थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात एक शादी में शामिल होने के लिए गांव बेलगाल के पूर्व जनपद अध्यक्ष सोन सिंह का पुत्र हेमलाल पवार (23), मनेश पवार (23) व राहुल बघेल (22) प्रतापपुर निवासी एक ही बाइक पर सवार थेे और विवाह के कार्यक्रम में
Bhilai news
हिस्सा लेने बांदे बस्ती की और जा रहे थे।
पता चला है कि रात करीब 10 बजे वे विवाह स्थल से करीब 3 किमी पहले बिजली कार्यालय के पास पखंजूर यांचे मार्ग पहुंचे थे ही कि मोड़ पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एक पेड़ से टकरा गई।
किसी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। जब पुलिस पहुंची तो हेमलाल पवार की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। बाकी घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति नाजुक होने पर उन्हें धमतरी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
Bhilai ki Patrika news
इसी बीच धमतरी से करीब 10 किलोमीटर दूर रास्ते में राहुल बघेल की भी मौत हो गई। मनीष पवार का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
