भिलाई 3 पुलिस ने ग्राम सिरसाकला खार में 10 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा, जुआरियों के पास से लगभग 11 लाख रुपए नकद बरामद हुए।
Bhilai ki Patrika news भिलाई नगर, 21 जनवरी भिलाई 03 पुलिस ने गांव सिरसकला खार से 52 ताश के पत्तों के साथ जीत हार पर जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 लाख 96 हजार 510 रुपये नकद और 52 पर्चे बरामद किए गए।
भिलाई 3 थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि ग्राम सिरसकला शर्मा बाड़ी के पास बड़ी संख्या में जुआरी नाले के किनारे विभिन्न ग्रुपो में बैठ कर ताश की पत्ती से पैसे लगाकर हार जीत का खेल खेल रहे हैं।
सूचना पर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई की सूचना देते हुए थाना प्रभारी भिलाई 03 के अगुवाई में थाना पुराना भिलाई एवं सिविल टीम ग्रुप की संयुक्त टीम गठित कर ग्राम सिरसा कला खार में प्रत्यक्षदर्शियों के साथ छापेमारी की गयी।
Bhilai news update -
जहां पर ताश की पत्ती से जीत-हार का सट्टा लगाकर जुआरी अलग-अलग तरीके से जुआ खेल रहे थे। छापेमारी के दौरान कुल 10 जुआरियों को पकड़ा गया।
इनके पास से जुआ खेलते हुए जुमला के 10 लाख 96 हजार 510 रुपये नकद व 52 ताश के कार्ड जब्त कर मौके पर ही कार्रवाई की गयी।
