Bhilai ki Patrika news,भिलाई के बीजेपी के संगठन में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है,बीजेपी से निराश लोगो की एक लम्बी लिस्ट बनती जा रही है। अब बीजेपी से निराश लोगो को कांग्रेस में सुनहरा भविष्य दिखता नजर आ रहा है, 4 दिनों में मंडल अध्यक्ष से लेकर वार्ड के बीजेपी के कई दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव खुद इस अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। जिन नेताओं को वह कांग्रेस में ला रहे हैं, उनके घर वह खुद ही जा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर नेताओं ने खुद विधायक देवेंद्र के साथ तालमेल कर कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है।
अभी हुए निकाय चुनाव में बीजेपी ने जिस तरह से टिकट बांटे,उससे साफ हो गया कि चुनाव के बाद कुछ ऐसा होगा, जिसका असर विधानसभा चुनावों पर पड़ेगा। बीजेपी से असंतुष्ट कार्यकर्ता कांग्रेस में राजनीतिक भविष्य की रह देख रहे हैं। इससे कांग्रेस पार्टी को अंदुरूनी तौर से मजबूती मिली है।
गुरुवार को ही खुर्सीपार इलाके से बीजेपी के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। इनमें से ज्यादातर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के कार्य करने की शैली से प सहमत होकर तथा कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर रहे है।
साथ ही गुरुवार को भी बीजेपी खुर्सीपार पिछड़ा वर्ग के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचंद्र कौशिक, प्रभा दीदी, चरणजीत सिंह, माया दास, सरिता ठाकुर, सांभा राव, धर्मराव, आनंद प्रजापति, माहेश्वरी, राकेश मल्होत्रा और तेज प्रताप के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में सभी लोग कांग्रेस पार्टी के गमछे को सम्मान के साथ पहनकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
उन्होंने कांग्रेस के साथ काम करने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के काम से काफी प्रभावित हैं। साथ ही, वे अब लोगों के लाभ और विकास के लिए कांग्रेस के साथ काम करना चाहते हैं।
ज्ञात हो कि पूर्व पार्षद और भिलाई भाजपा के पश्चिमी मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष निर्मलकर हाल ही में कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल हुए थे।
