जिले में कोरोना के संक्रमण में कमी आयी, आज मिले 630 नए संक्रमित मरीज, 677 ठीक हुए व एक की हुई मौत
दुर्ग जिले में 15 जनवरी को कोरोना के संक्रमण में हल्की गिरावट आई है. आज जहां कल की अपेक्षा संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है. जिले में आज 630 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 677 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। आज गांव सालूद नगर निगम क्षेत्र है, जिसमें एक मिशन की 5 महिलाएं और एक किशोरी कुम्हारी नर्सिंग कॉलेज की तीन लड़कियां, 18, मनसा कॉलेज की दो लड़कियां, मैत्री डेंटल कॉलेज, अंजोरा दुर्ग की एक छात्रा, एक छात्रा कोरोना संक्रमित पाई गई है.
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर की जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हेतु विभिन्न जांच केंद्रों से आज 3955 सैंपल एकत्रित किए गए थे। जिसमें से 630 की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है। जबकि आज एक संक्रमित मरीज की उपचार के दौरान मौत भी हुई है। उन्होंने कहा कि राहत की बात है कि आज संक्रमित से ज्यादा संख्या में मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा कुम्हारी पालिका क्षेत्र से अट्ठारह जिसमें से कुमारी नर्सिंग कॉलेज से तीन छात्राएं सीआईएसफ भिलाई ऑफिस से एक स्टाफ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारी से एक महिला स्टाफ, मनसा कॉलेज दुर्ग से दो छात्राएं हरी नगर से एक परिवार के तीन सदस्य प्रथम बटालियन से एक जवान, मैत्री डेंटल कॉलेज अंजोरा से एक छात्र एक छात्रा सेलूद गांव से एक मिशन की पांच महिलाएं एवं एक किशोरी, संक्रमित पाए गए हैं। जिले में शहर के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों से भी कई संक्रमित मरीज मिल रहे है। श्री ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा सावधानी रखने से ही कोरोना सक्रमण को रोका जा सकता है। साथ ही उनके द्वारा टीकाकरण से वंचित नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जल्द से जल्द टीके लगाने की अपील की है।
