दुर्ग,7 वर्ष की मासूम बच्ची का बलात्कार , मोहन नगर थाने की पुलिस ने अपने गिरफ्त में लिया आरोपी युवक को...bhilai ki Patrika news।

bhilai ki Patrika news, दुर्ग जिले में 7 वर्ष की मासूम बच्ची के खिलाफ अभद्रता की घटना  सामने आई है, मोहन नगर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को अपने गिरफ्त में ले लिया है।


23 वर्षीय आरोपी शंकर यादव ने मोहन नगर पुलिस को बताया कि सोमवार की रात 24 जनवरी को रात के समय लड़की अपने इलाके में खेल रही थी, उसने लड़की को अंगूर खाने के बहाने अपने पास बुलाया। उसके बाद उसे बहला फुसलाकर लड़की को टेंट हाउस में ले गया। फिर उसने उस लड़की के साथ वहां  उसका बलात्कार किया।

लड़की जब घर पहुंची तो परिजनों ने उसकी हालत देखी और पूछा, वह बच्ची बहुत ज्यादा डरी हुई थी। उसने अपने परिवार वालो पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। पूरी घटना की जानकारी के बाद लड़की के परिवार वालो ने घटना की शिकायत मोहन नगर पुलिस थाने में की। मोहन नगर  पुलिस ने घटना के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।