महापौर ने नयी कार लेने से किया मना,उन्होंने कहा जब तक निगम की आर्थिक स्थिति सही नही हो जाती तब तक नई गाड़ी वे नही लेंगे,...bhilai ki Patrika news

 Bhilai ki Patrika news,भिलाई, कोविड काल के कारण कई निगमों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। निकाय संस्थाओं के पास कोई राजस्व नहीं है। नतीजतन, कई निकायों में कर्मचारियों के वेतन के लाले पड़ गए है।


नगर के विकास के कार्यों के लिए फंड नहीं है। वे पूरी तरह से राज्य सरकार पर निर्भर हो गए हैं। ऐसे में कई नगर निगम,पालिका सरकार ने फिजूलखर्ची पर रोक लगा दी है। इस लिस्ट में अब भिलाई-3 चरौदा निगम भी शामिल हो गया है।

जिसने अपनी पहली महापौर परिषद की बैठक की। इस बैठक में महापौर निर्मल कोसरे ने अहम फैसला लिया।  उन्होंने नई कार खरीदने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि वह तब तक नई कार नहीं खरीदेंगे, जब तक कि निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो जाता।

इन पहलुओं पर चर्चा हुई

महापौर और सभपति के लिए 02 नए वाहन खरीदने का प्रस्ताव था, जिसे वापस कर दिया गया है। महापौर निर्मल ने बोला कि जब तक निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो जाता है वह नया वाहन नहीं खरीदेंगे।

Bhilai news update -

- अत्यधिक कुशल, कुशल, अर्धकुशल एवं अकुशल श्रमिकों (62 श्रमिकों) की आपूर्ति हेतु संशोधित व्यय की स्वीकृति।

- अधोसंरचना के अंतर्गत स्वीकृत 164 कामों में से 34 कामों के लिए निविदा आमंत्रित करने की अनुमति पर विचार एवं निर्णय

- 14वें वित्त आयोग के तहत 30 ई-रिक्शा खरीद दर और वित्तीय मंजूरी के संबंध में राय और निर्णय

- इन्दिरा पथ प्रकाश योजनान्तर्गत नवीन एलईडी स्ट्रीट लाईटों के क्रय हेतु प्रस्ताव शासन को भिजवाने बाबत।

- सिरसाचौक मुख्य मार्ग के किनारे की ओर गुमटियों की किसी और जगह पर उनकी व्यवस्था करना।

बैठक में विचार और निर्णय लिए गए निम्न बिंदु

- वार्ड नं. 19 और वार्ड 20 में निर्माण के कामों के स्थानांतरण के संबंध में (पोना पसारी योजना के अंतर्गत)

- अकुशल श्रमिकों (97 श्रमिकों) की आपूर्ति हेतु संशोधित व्यय की स्वीकृति बाबत।

- श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत पालिका बाजार के भूतल में मौजूदा दुकान संख्या 15 के स्थान पर जीई रोड फेस की 01 दुकान आरक्षित की गयी है।

- अधोसंरचना शीर्षक के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न कार्यों के स्थल परिवर्तन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने पर विचार एवं निर्णय।


ज्ञात हो कि भिलाई-चरौदा महापौर परिषद की बैठक में बिन्दु संख्या 01 को छोड़कर जो भी मुद्दे पटल पर आये उन्हें सर्वसम्मति से पारित/प्रेषित किया गया, जिस पर महापौर निर्मल किसरे ने नये वाहन लेने से इंकार कर दिया। "मैं किसी भी नए वाहन को तब तक स्वीकार नहीं करूंगा जब तक कि निगम की वित्तीय स्थिति में आवश्यकतानुसार सुधार न हो," यह कहा।

उल्लेखनीय है कि महापौर परिषद की बैठक में महापौर समेत परिषद के सभी सदस्य मौजूद थे। आवास, पर्यावरण और लोक निर्माण विभाग से संतोष तिवारी, जल निर्माण विभाग से अमजोनी, स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग से देवी कुमारी भलवी, राजस्व और मंडी विभाग से मोहन साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग से दीप्ति वर्मा, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग से मनोज कुमार। बैठक में पुनर्वास एवं योजना विभाग के ईश्वर साहू तथा विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की संतोषी निषाद ने भाग लिया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज =

निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर ने बैठक के प्रत्येक बिंदु पर निगम सचिव के माध्यम से परिषद के सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में निगम के कार्यपालक अभियंता सुनील जैन, सहायक लेखा अधिकारी आर.के. देवांगन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ए.के. चंद्राकर, सहायक अभियंता देवेंद्र पांडे, सहायक जन सूचना अधिकारी लिंगेश्वर राव उपस्थित थे। यह जानकारी निगम के जनसंपर्क विभाग के लिपिक विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी।