भिलाई में एक युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई, स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के झरोखा होटल के पास एक युवक का खून से लथपथ और ठंड से अकड़ा शव मिला,bhilai ki Patrika news

 Bhilai ki patri news,भिलाई, मिनी इंडिया भिलाई में एक युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई है।सुबह सुबह लगभग 6 से 8 बजे के बीच शव मिला,जिससे छेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना बीते  शुक्रवार के देर रात्रि की बताई जा रही है।


शनिवार की सुबह स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के झरोखा होटल के पास एक युवक का खून से लथपथ और ठंड से अकड़ा शव मिला, घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाने के TI और csp राकेश जोशी करीब साढ़े आठ बजे पहुंचे।

पुलिस ने लड़के की लाश को अपने कब्जे में लेकर जांच की प्रक्रिया की शुरुवात कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार युवक के सिर पर ईंट-पत्थर से प्रहार किया गया है।

हत्यारों ने शव की पहचान छिपाने के लिए शव के चेहरे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। मृतक की फिलहाल अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Bhilai news update -

मृतक के शव के पास शराब की बोतल और रूमाल मिला

CSP राकेश जोशी ने कहा कि युवक के शव के पास से शराब की खाली बोतल, रूमाल, बीड़ी और दोनों चप्पल मिले हैं।

युवक की पॉकेट से 50 रुपये और इंग्लिश में लिखी एक पर्ची बरामद हुई है। मृतक व्यक्ति हत्या होने से पहले BSP के एक कर्मचारी से मिलने के लिए उसके सेक्टर 6 में स्थित बीएसपी के क्वार्टर गया था।

उसने bsp sms 2 में काम करने का दावा करके एक bsp के कर्मचारी से 200 रुपये लिए थे। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। Bsp के कर्मचारियों से मृतक के शव की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयत्न किया जा रहा है।

मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे कि कार्यवाई Pm की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। साथ ही आसपास की दुकानों और होटलों में लगे cctv के फुटेज की जांच की जाएगी।