पति से बिना इजाजत के पत्नी ने खरीदा सेल फोन,,. पति गुस्से में आकर पत्नी की हत्या करने सुपारी दे दी,,..,,bhilai ki Patrika news

 Bhilai ki Patrika news,कोलकाता में एक पति ने अपनी ही पत्नी की मौत की सुपारी दे उसकी हत्या करवाने कि कोशिश की । दरअसल पत्नी ने चोरी-छिपे एक महंगा स्मार्टफोन खरीद लिया था।


जिस वजह से पति उससे नाराज था। ऐसे में उसने पत्नी को मारने के लिए एक सुपारी किलर को  सुपारी दे दी.  सुपारी किलर को  गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें, गुरुवार देर रात कोलकाता के बाहरी इलाके नरिंदरपुर के रहने वाले हैं. पुलिस मामले में पति की तलाश कर रही है। नरेंद्रपुर थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले उसने अपने पति से स्मार्टफोन खरीदने के लिए कहा था. लेकिन तब पति ने मना कर दिया। ऐसे में पत्नी ने 1 जनवरी को ट्यूशन क्लास से मिले पैसों से स्मार्टफोन खरीदा।

जब उसके पति को इस बात का पता चला तो वह भड़क गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस के अनुसार गुरुवार 20 जनवरी की रात पति घर का दरवाजा बंद करने गया था, लेकिन अपने कमरे में नहीं लौटा. पत्नी को लगा कि कुछ गड़बड़ है और वह अपने पति को देखने चली गई। इसके बाद दो हमलावरों ने महिला पर हमला कर दिया।

हमले के बाद महिला खून से लथपथ थी लेकिन शोर मचाकर घर से भागने में सफल रही। महिला की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग उसे बचाने दौड़ पड़े। उन्होंने हमलावरों में से एक और उसके पति को पकड़ लिया। हालांकि दूसरा हमलावर भागने में सफल रहा।

पति की पहचान राजेश झा के रूप में हुई है और गिरफ्तार हमलावर की पहचान सुरजीत के रूप में हुई है। दंपति की 11 और 5 साल की दो बेटियां हैं। आरोपी पति एक मोबाइल स्टोर में अकाउंटेंट का काम करता है। जबकि महिला बीकॉम ग्रेजुएट है और बच्चों को पढ़ाती है।