भिलाई, युवक ने गर्लफ्रेंड की बनाई अश्लील आपत्ति जनक फोटो और वीडियो फिर सोशल मीडिया प्लेट फार्मो पर कर दी वायरल...वैशाली नगर पुलिस ने किया आरोपी युवक को गिरफ्तार.....bhilai ki Patrika news।

 भिलाई, युवक ने गर्लफ्रेंड की बनाई अश्लील आपत्ति जनक फोटो और वीडियो फिर सोशल मीडिया प्लेट फार्मो पर कर दी वायरल...वैशाली नगर पुलिस ने किया आरोपी युवक को गिरफ्तार.....bhilai ki Patrika news।


दुर्ग जिले के भिलाई में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक मोबाइल से लड़की से दोस्ती करता है,उसके बाद उस युवती से शारीरिक सम्बन्ध बनाकर उसका आपत्ति जनक अश्लिन फोटो वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर देता है। ये सब घटना हो जाने के बाद डरे सहमी युवती अपने परिजन माता पिता के साथ थाने में आकर घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाती है। 


वैशाली नगर पुलिस ने मोबाइल के लोकेशन को ट्रेस कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके मोबाइल फोन से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बरामद कर लिया गया है। 


वैशाली नगर टीआई वीरेंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस मामले का आरोपी लक्की गोस्वामी उर्फ ​​लक्ष्मण जोगी (24वर्ष) मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के गांधी नगर का निवासी है।

दुर्ग जिले की एक लड़की से उसकी फोन पर दोस्ती हो गई, फिर उसके द्वारा लड़की को उससे शादी करने का लालच दिया। और भिलाई उससे मिलने भिलाई आ गया यहां उसने उम्दा इलाके में किराए का मकान लिया और उस युवती के साथ वहां रहने लगा। उसने युवती से तीन महीनो तक शादी की बात को टालता रहा। उस 3 महीनो के दौरान उसने लड़की से कई बार शारीरिक सम्बंध बनाए और आपत्ति जनक अश्लीन फोटो वीडियो बनाए।   युवती ने जब उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसने युवती के साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया।


युवक का विरोध करने पर आपत्ति जनक युवती की फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल करने की धमकी देने लगा।


जब लड़की और उसके परिजन माता-पिता ने इसका विरोध किया, तो उस युवक ने लड़की की आपत्ति जनक फोटो वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी सभी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।  इतना ही नहीं जब उसने दोबारा लड़की का फायदा उठाने की कोशिश की और लड़की ने मना कर दिया तो उस युवक ने लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी और व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया।


उसके बाद से एक एक फोटो और वीडियो उस id के जरिए लड़की के परिजनों रिश्तेदारों को भेजा रहा था। जब लड़की और उसके परिवार वालो को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने 24 जनवरी को इस घटना की शिकायत पुलिस थाने दर्ज कराई गई।