Bhilai ki Patrika news, कानपुर (क्राइम न्यूज) यूपी विधानसभा चुनाव के बीच बिल्हौर थाना क्षेत्र से एक भयावह मामला सामने आया है। दरअसल, बिल्हौर थाना क्षेत्र के बादल नवादा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब देवर और भाभी का घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि भाभी ने अपने देवर के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
जिससे देवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलौर ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत होने के कारण उसे जिला हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
इसके बाद महिला ने चाकू से अपनी कलाई की नाश काट ली। परिवार वालो ने उसका भी इलाज कराने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि बिलहौर थाने की पुलिस को अभी तक किसी भी तरफ से कोई भी शिकायत नहीं मिली है।
जानिए क्या है पूरा घटना,यह पूरा घटना बिलहौर थाना क्षेत्र के गांव बदन नवादा का है। असल में रुबीना अपने पति जानू के साथ वहा रहती है और उसका देवर सोनू/बेटा रहमत अली भी साथ में ही रहता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रुबीना के अपने देवर के साथ अवैध संबंध हैं क्योंकि उसका पति मानसिक रूप से कमजोर है। इसी बीच किसी बात को लेकर भाभी और देवर के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद महिला ने देवर के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
घटना में उसका देवर सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं,भाभी ने भी इस घटना से तंग आकर अपने हाथ की नश काट ली है ।
बिलहौर थाने के SSI विमल प्रकाश वेगा ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों का जिला अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
