दुर्ग-भिलाई में अभी कुछ ज्यादा चोरी की हटना सामने आने लगी है,थाने से कुछ दूरी पर स्थित सोना-चांदी की रिफाइनरी की दुकान के टूटे ताले... सीसीटीवी फुटेज में दिखे सोना-चांदी, चोर समेत कई सामान... कोई भी व्यक्ति इन्हे पहचाने तो तुरंत पुलिस को करे सूचित।bhilai ki Patrika news.

  Bhilai ki Patrika news, भिलाई शहर में इन दिनों चोरी की घटना एक आम बात हो गई है। आए दिन कहीं न कहीं चोरी हो रही है। सोना-नकदी समेत कई जरूरी सामानों की चोरिया हो रही है। ऐसे में पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाल ही के कुछ दिनों में पुलिस ने भी चोरी का खुलासा कर अपने मजबूत नेटवर्क की पुष्टि की है। लेकिन चोरों के हौसले अभी भी बुलंद लगते हैं। अब चोरों ने थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित सोना-चांदी की रिफाइनरी की दुकान को निशाना बनाया है। वहां के ताले टूटे हुए थे, यानी की वहा भी चोरी हो गई।


चलिए पूरी खबर आपको विस्तार पूर्वक बताते है

पूरी कहानी जवाहर मार्केट स्थित सोने-चांदी की रिफाइनरी की दुकान की है। अज्ञात चोरों ने ताले तोड़े और सामान ले गए।

 = शिकायत पर छावनी पुलिस ने धारा 457 व 380 के तहत शिकायत दर्ज कर लिया है। इस खबर के संबंध में छावनी पुलिस ने बताया है कि EWS 41 वैशाली नगर संस्कृति भवन के पास के निवासी शशिकांत फड़तारे ने शिकायत दर्ज कराई थी।

ओम गोल्ड एंड सिल्वर रिफाइनरी, ओम सिल्वर वाइब्रेटर पॉलिशिंग शॉप जवाहर मार्केट में स्थित है। जहां सोना-चांदी का शोधन का वर्क किया जाता है। 21 जनवरी की रात वह दुकान बंद कर शटर में लॉक लगा कर घर चला गया।

Bhilai news 

  जब वह शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर के तिजोरी का ऊपरी ताला भी गायब था। अज्ञात व्यक्तियों ने तिजोरी में रखे सोने का एक ग्राम छोटा टुकड़ा, 1547 ग्राम शुद्ध चांदी की गोलियां, 1780 ग्राम चांदी की पायल, बर्तन, साइडर बॉक्स और अन्य चांदी के बर्तन चुरा कर ले गए।

आसपास तलाशी लेने पर कुछ न मिलने पर वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। स्कैन किए गए सीसीटीवी कैमरों में दो आदमी इस दुकान के लॉक को तोड़ते और अंदर घुसते दिख रहे हैं।

  चोरी गए सामान की कीमत करीब 70 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस क्षेत्र के लोगों से अपराधियों की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अपना नेटवर्क भी सक्रिय कर लिया है।