जशपुर पुलिस की एक टीम ने दुर्ग जिले के एक व्यक्ति को एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो व कमेंट को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।इस आरोप की शिकायत पत्थलगांव थाने में मामला दर्ज किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने 13 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि दुर्ग जिले के कादंबरी नगर निवासी रूपेंद्र उर्फ लक्की ने उसे कुंवारा बताकर प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया।
जब याचिकाकर्ता को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है तो याचिकाकर्ता ने उससे दूरी बनानी की कोशिश करने लगी तब आरोपी ने जान से मारने जी धमकी दी तथा शिवa देशमुख के नाम से एक फेसबुक आईडी बनाई और याचिकाकर्ता की अश्लील तस्वीरें और अश्लील टिप्पणियां अपलोड करने लगा। और जान से मारने की धमकी भी देने लगा।
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर आईटी एक्ट की धारा 376, 376 (2) (एन), 506, 509 (बी) भादवी और धारा 67 (ए) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गई।
