महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के एक विवादित बयान से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि ''मैं मोदी को मार सकता हूं, उनके द्वारा कहा गया कि मैं मोदी को गाली भी दे सकता हूं। मराठी में दिए गए नाना पटोले के इस बयान से महाराष्ट्र में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता बेहद नाराज हो गए हैं।
विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि वह हम सबके के प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
बिगड़ते हालात को देखते हुए नाना पटोले ने फौरन अपना बयान वापस ले लिया। उन्होंने कहा, 'मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। मैं भंडारा में अपने कार्यकर्ताओं से बात कर रहा था। मेरे बयान के साथ जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें मैंने न तो 'नरेंद्र' और न ही 'पीएम' शब्द का जिक्र किया है। मेरा बोलने का मतलब मोदी नाम का गांव का एक गुंडे से था। भंडारा जिले के गांव के मोदी से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूर दूर तक कोई लेना देना नही है। मेरे बयान का लोग गलत अर्थ निकाल रहे है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर आपत्तिजनक बयान, फिर सामने आए नाना पटोले के शब्द
ये है वो वीडियो जिसमें नाना पटोले बिना झिझक बोले और फिर ये वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में नाना पटोले कह रहे हैं, ''मैं क्यों लड़ता हूं? मैं पिछले 30 वर्षो से राजनीति में हूं। लोग पांच साल में अपनी एक पूरी पीढ़ी का उद्धार कर लेते है।
वे एक या दो पीढ़ियों के लिए स्कूलों और कॉलेजों बनवा कर पूरी पीढ़ी का प्रबंधन कर लेते हैं। मैं इतने सालों से राजनीति में हूं लेकिन आज तक एक स्कूल किसी के नाम से नहीं खोला। एक भी ठेकीदारी का अनुबंध का मालिक नहीं हूं। मैं मेरे पास आने वालों की पूरी मदद करने की कोशिश करता हूं। इसलिए मैं मोदी को मार सकता हूं, उन्हें गाली दे सकता हूं। इसलिए मोदी मेरे खिलाफ प्रचार करने आए। एक प्रामाणिक नेतृत्व आपके सामने खड़ा है..
नाना पटोले की जुबान खुली तो नाराज हो गए बीजेपी के नेता कार्यकर्ता
नाना पटोले के बयान से बीजेपी नेता नाराज हो गए हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "इस तरह के बयानों से यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कांग्रेस राजनीतिक संगठन है या आतंकवादी संगठन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, "जिस तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता हैं,उसी तरह इस पार्टी के अन्य नेता भी हैं।
उन्हें नहीं पता कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं। पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। इसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। जब से वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, तब से उन्होंने बार-बार इस तरह की घटिया राजनीति का सहारा लिया है। उनकी अपमानजनक बयानबाजी और उनका बचकानापन उनकी ही पार्टी कांग्रेस की छवि खराब कर रहा है।
