भिलाई,पार्षद के विजय जुलूस में लगे ''पाकिस्तान जिंदाबाद'' के नारे... कार्रवाई की मांग को लेकर लोगो ने घेरा छावनी थाना।

 भिलाई नगर, 13 जनवरी : कांग्रेस से जिताने वाले पार्षद मन्नान गफ्फार खान की एमआईसी में मेम्बर बनने की खुशी में निकली गई विजय रैली के दौरान ''पाकिस्तान जिंदाबाद'' के नारे लगाने पर सैकड़ों लोगों ने छावनी थाने का घेराव कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत दर्ज करायी। 24 घंटे के भीतर राष्ट्र विरोधी पार्षद व उनके समर्थकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हिंसक आंदोलन की चेतावनी दी गयी है। लगभग रात साढ़े नौ बजे तक नारेबाजी करते हुए थाना प्रभारी को शिकायती पत्र दिया गया है।



मिली जानकारी के अनुसार आज शाम पास के वार्ड से संत रविदास नगर पार्षद मन्नान और पार्षद सलमान की संयुक्त जीत के लिए जुलूस निकाला गया और नारेबाजी करते हुए जुलूस में आतिशबाजी की गयी। 


छावनी थाने के सामने धरना देने पहुंचे क्षेत्र के पूर्व पार्षद छोटे लाल चौधरी व संबंधित वार्डवासियों ने बताया कि जुलूस में विभिन्न स्थानों पर पार्षदों व समर्थकों ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे भी लगाए।


जुलूस मछली बाजार के रास्ते शीतला मंदिर सहित रामदास नगर, शारदापाra क्षेत्र में पहुंचा और पार्षद एवम उनके समर्थकों ने बम ( आतिशबाजी) फोड़ते हुए देश विरोधी नारे लगाए और ''पाकिस्तान जिंदाबाद'' के नारे के साथ दहशत का माहौल बनाया। दोनों पार्षदों और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगो द्वारा थाने का घेराव कर उनपे कार्रवाई की मांग की गई है।


मौके पर मौजूद पार्षद पीयूष मिश्रा ने बताया कि हिंदू रक्षा • वाहिनी को शिकायत मिली थी कि पास के वार्ड संत रविदास नगर में जीते हुए पार्षद प्रत्याशी मन्नान गफ्फार खान को एमआईसी में मेम्बर बनाए जाने की खुशी में वार्ड में कुछ युवकों ने रैली (जुलूस) निकले, आतिशबाजी की और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं, जिसको वार्ड में निवासरत व्यक्तियो ने सुना है। विरोध स्वरूप इस तरह के कार्य करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने के लिए यहां सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए हैं और प्रदर्शन करने के बाद छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।


यदि पुलिस प्रशासन 24 घंटे के भीतर ऐसे राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है, तो हिंदू रक्षा वाहिनी को इस संबंध में एक जोरदार आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर किया जाएगा, जिसके लिए पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। शिकायत में अपने पास के एक अन्य वार्ड के पार्षद मन्नान गफ्फार खान और कांग्रेस पार्षद इंजीनियर सलमान के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।  


प्रदर्शन में शामिल रहे पूर्व पार्षद और भाजपा नेता छोटे लाल चौधरी ने कहा कि छावनी पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर पुलिस 24 घंटे के भीतर ऐसे लोगों को गिरफ्तार नहीं करती है तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा क्योंकि भारत में रहकर भारत के खिलाफ नारेबाजी कर पड़ोसी देश पाकिस्तान के जिंदाबाद के नारे लगाना उचित नहीं है। वे लोगो द्वारा भिलाई की शांति व्यवस्था को भी बाधित करने का प्रयास भी किया गया है, इसलिए उनके खिलाफ सीधे देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।