छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के शौचालय में नवजात का शव मिला ,कमोड में एक नवजात शिशु का शव पड़ा देखा।

 छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के शौचालय में नवजात का शव मिला है। बताया गया कि शनिवार को सफाई कर्मचारी शौचालय की सफाई करने गया था। तभी उनकी नजर पड़ी। उसने कमोड में एक नवजात शिशु का शव पड़ा देखा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र एरिया का है।


जानकारी के मुताबिक पिछले 4-5 दिनों से मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का शौचालय जाम पड़ा हुआ था। इसलिए सफाईकर्मी को शनिवार को सफाई के लिए बुलाया गया। सुबह करीब आठ बजे सफाईकर्मी सफाई करने गया और जाम खोलने गया था। इसी दौरान उन्होंने कमोड के अंदर एक नवजात शिशु का शव देखा।

उन्होंने शव को देखा और तुरंत अस्पताल के अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। यह पाया गया है कि नवजात शिशु की उम्र लगभग 5 दिन की होनी चाहिए।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  पुलिस का कहना है कि वह अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ लखनराम का कहना है कि शौचालय सामान्य है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि यह किसका बच्चा होगा। पुलिस को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।