डांस करते वक्त एक दूसरे को पैर से धक्का लगने पर हुवा विवाद, बहुत से लडको ने मिलकर एक लड़के को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।

डांस करते वक्त एक दूसरे को पैर से धक्का लगने पर हुवा विवाद, बहुत से लडको ने मिलकर एक लड़के को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।



भिलाई मरोदा में एक शादी के समारोह में नाचते-गाते समय एक दूसरे को पैर से धक्का लगाने से हुई मारपीट में कई लोगों ने मिलकर एक लड़के को जबरन लात-घूंसों से मारा, जब वह बेहोश हो गया तो सभी वहां से भाग गए। घायल को रात में ही इलाज के लिए दुर्ग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेवई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मरोदा एचएससीएल कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय राजेंद्र नायक को उसी क्षेत्र के निवासी लुकेश ठाकुर ने बताया कि उनका बेटा अनिल नायक अरुण किराना दुकान के पास सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा है,  उसका किन्ही लडको से विवाद हो गया है। राजेंद्र अपनी पत्नी और बेटियों के साथ मौके पर गया, तो देखा कि अनिल वहां घायल था और बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा था। 

राजेंद्र ने डायल 112 गाड़ी पर कॉल किया और अनिल को थोड़े टाईम बाद एम्बुलेंस 108 द्वारा जिला हॉस्पिटल दुर्ग ले जाया गया। होश में आने के बाद अनिल ने कहा कि जितेंद्र साहू, भोला राजपूत, राजा और उनके दोस्तों ने मोहल्ले के एक शादी वाले घर में डांस करते हुए एक दूसरे को पैर लग गया था इसी बात पर वे लोग उसे लात घुसो बहुत पीटा और घायल कर भाग गए। 

राजेंद्र की की पुलिस शिकायत पर जितेंद्र साहू, भोला राजपूत, राजा और उनके साथियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है