भिलाई दुर्ग, छात्रों ने डिग्री के लिए लगाया मौके पर चौका, कॉलेज की ऑनलाइन एग्जाम देने 14 हजार प्राइवेट छात्र बढ़े, दशकों से पढ़ाई छोड़े छात्र भी शामिल,bhilai ki Patrika news

Bhilai ki Patrika news, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में वार्षिक परीक्षा के फार्म भरने वालों की संख्या में इस साल 14 हजार अभ्यर्थियों की बढ़ोतरी हो गई। कोरोना काल के मद्देनजर ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने बीते दो साल में 36 हजार अभ्यर्थी बढ़ गए हैं। 


हेमचंद विवि से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल रिकॉर्ड एक लाख 91 हजार 168 परीक्षा फार्म मिले। विवि की स्थापना के बाद से यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है।

 बीते साल एक लाख 77 हजार आवेदन आए थे। इस साल वार्षिक परीक्षा में 78679 नियमित अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि स्वाध्यायी अभ्यर्थियों की संख्या 1,12,237 पर पहुंच गई। सप्लीमेंट्री के 206 विद्यार्थियों ने भी परीक्षा के लिए आवेदन किया हैं।

दशक पुराने ड्रॉपआउट भी शामिल हेमचंद विवि की ऑनलाइन वार्षिक परीक्षा में करीब 6 हजार अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो करीब एक दशक पहले ही पढ़ाई अधूरी छोड़ चुके थे,

 लेकिन ऑनलाइन परीक्षा में पास होने की उम्मीद जगी तो मौके पर चौका लगाते हुए गैप सर्टिफिकेट लगाकर आवेदन कर दिया। इसी तरह प्राप्त आवेदन में करीब 3 हजार ऐसी ग्रहणियां भी हैं, जो बीच में छोड़ी पढ़ाई को अब पूरा करेंगी।

 विवि प्रशासन ने बताया कि 1156 ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्होंने परीक्षा आवेदन तो जमा किया है, लेकिन उसके साथ ऑनलाइन रूप से निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है। परीक्षा शुल्क जमा किए बिना यह विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

बढ़ी है प्राइवेट छात्रों की संख्या डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डीएसडब्ल्यू ने बताया कि ऑनलाइन वार्षिक परीक्षा के आवेदन करने वाले स्वाध्यायी विद्यार्थियों की संख्या में इस साल 14 हजार की बढ़ोतरी हुई है। बीते दो साल में करीब 34 हजार विद्यार्थी बढ़ गए।