Bhilai ki Patrika news, सुपेला रेलवे क्रॉसिंग के अपलाइन में ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। भिलाई नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिए है।
भिलाई नगर पुलिस ने बोला है कि आज रात को अप लाइन में भट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपेला रेलवे क्रॉसिंग के समीप अनजान युवक की ट्रेन से कटने से उसकी मृत्यु हो गई।
उसका शव 200 मीटर ट्रेन में घसीटते हुए भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुंच गया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। युवक का रंग गोरा और मजबूत बदन का है। शव को पहचाना जा सके उसके पास से कोई कागजात नहीं मिले हैं।
मूल घटना रेलवे क्रॉसिंग से थाना भट्टी क्षेत्र से करीब 150 मीटर क्षेत्र में हुआ है तथा शव घिसटते हुए थाना भिलाई नगर क्षेत्र में लगभग दो सौ मीटर तक ट्रेन से घसीटते आ गया है।
शव को सुपेला हॉस्पिटल के शवगृह में रखा गया है। यदि किसी को यह गुम इंसान के जानकारी हो तो थाना भिलाई नगर में जाकर संपर्क कर सकते हैं मृतक नीले कलर की जींस तथा नीले रंग का ही जूता पहना हुवा था।
