भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक के ऊपर चढ़ा ट्रेलर गाड़ी, हादसे होने पर ब्रेक लगाया तो युवक के शरीर के पर ही खड़ा हो गया भारी वाहन डंपर, सड़क बनाने के कारण ट्रैफिक का था ज्यादा दबाव,bhilai ki Patrika news.

 Bhilai ki Patrika news, कल शाम को भिलाई में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना इतना भयानक था कि सड़क हादसे में मरने वाले युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।


 क्योंकि ट्रेलर के वाहन का आगे और पीछे का टायर युवक के ऊपर चढ़ गया था जिससे युवक का शरीर क्षत विक्षत हो गया और युवक का चेहरा भी बहुत बुरी तरह से बिगड़ गया है।


दुर्घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना स्टील कॉलोनी नेहरू नगर छेत्र के पास हुई है। दुर्घटना में ट्रेलर चालक के ऊपर धारा 279, 337, 304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। 

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर सीजी 04 एचएक्स 3382 गाड़ी के चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार बजरंग होटल के पीछे वार्ड 57 उरला दुर्ग के निवासी आदित्य कोरवन (सीजी 07 एयू 3386) में सवार होकर बाइपास से नेहरू नगर की ओर जा रहा था। 


इसी समय स्टील कालोनी के समीप उसकी बाइक स्लिप होकर गिर गई और तेज गति से आ रही ट्रेलर वाहन ने युवक को अपने चपेट में ले लिया और दुर्घटना हो गई।


ट्रेलर वाहन चालक ने लापरवाही करते हुए ब्रेक लगाना छोड़ उस युवक के ऊपर गाड़ी चढ़ा दिया। लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वहां पर रोड निर्माण का काम चल रहा है। दुर्घटना बहुत ही दर्दनाक होने के कारण आसपास के लोगों से भीड़ बहुत ज्यादा हो गई थी। 

करीब घंटे भर तक युवक की बॉडी ट्रेलर गाड़ी के चक्के में फंसा हुआ था सुपेला पुलिस के आने के तत्पश्चात ही शव को ट्रेलर वाहन के नीचे से बाहर निकाला गया और उसे पीएम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है।