लाचार बेटी बीमार पिता को नहीं बचा पाई, इलाज के लिए गहने बेचने गई, पर रास्ते में गहने भी हो गए चोरी,bhilai ki Patrika news.

 Bhilai ki Patrika news, भिलाई में पिता के उचार के लिए एक बेटी अपनी पूरी ज्वेलरी बेचना चाहती थी। इसके लिए उसने अपनी सहेली से ज्वेलरी दुकान के बारे में पूछा और रिसाली बैग लेकर पहुंच गई। उसे वह दुकान बंद मिली तो सहेली के घर चली गई। 


वहां से लौट आई और कमरे में बैग खोलकर देखा तो ज्वेलरी गायब थी। दु:खद यह रहा कि उसके पिता भी नहीं रहे। तीन माह के बाद जब वह लौटकर आई तब उसकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। नेवई पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश सिंगरौली निवासी सोना साहू (30 वर्ष) बीसीए की पढ़ाई भिलाई से कर रही थी। 

वह पीजी में नियोगी हाउस विद्या विहार कालोनी नेहरू नगर में रहती थी। दुकान नहीं खुली थी सितंबर 2021 में उसके पिता की तबियत अचानक खराब हो गई तो उन्हें एम्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के बीच पैसे की आवश्यकता पड़ी। 

तब उसने अपनी ज्वेलरी बेचने अपनी सहेली रोमिता महाजन से दुकान के बारे में जानकारी ली। रोमिता ने रिसाली की एक दुकान का नाम पता बताया।

 10 सितम्बर को सुबह सुबह करीब 9 बजे वह 6 सोने की अगूंठी, 1 प्लेटिनम की अगूंठी, 2 जोड़ी सोने के कान का टाप्स अपने बैग में रखी और उसे बेचने के लिए रिसाली में स्थित सहेली ज्वेलर्स में गई, लेकिन वह दुकान उस समय खुली नही थी। 

तब वह सहेली रोमिता महाजन के घर मैत्री नगर चली गई। वहां पर रोमिता का भाई भी था। इस बीच सोना साहू ने रोमिता के बाथरुम का उपयोग भी किया था।

 पिल्ला दिखाने सीना को पड़ोसी के घर ले गई थी रोमिता पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोमिता, सोना को कुत्ते का पिल्ला दिखाने के बहाने अपने पड़ोसी के घर उसे ले कर गई थी।

 इसी बीच रोमिता का भाई घर पर ही रुका था। जब सोना बैग को अपने साथ लेकर रोमिता के घर से निकली और अपने रूम में जाकर देखी तो उसके बैग में रखे सफेद रंग का ज्वेलरी बॉक्स चोरी हो गया था।

 इस बीच सोना के पिता की अस्पताल में इलाज के बीच उनकी मृत्यु हो गई। वह युवती अपने गृहग्राम सिंहरौली चली गई। वहां से जब सोना लौटी तब सोना ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने अपराध दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।