छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने बेटे के विवाह में छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ मिलकर जमकर डांस किया। bhilai ki Patrika news,

 Bhilai ki Patrika news, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने बेटे के विवाह में छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ मिलकर जमकर डांस किया। 


इतना ही नहीं वे और भी कई राजनीतिक दिग्गजों के साथ भी जमकर थिरके। सीएम साहब का पूरा परिवार इस वक्त नवा रायपुर के रिसॉर्ट में मौजूद है। जहां पर विवाह की रश्में निभाई जा रही हैं।




बताया जा रहा है कि पूजा-अर्चना करने के बाद दोपहर में रिसॉर्ट के एक हिस्से से बारात निकालने की तैयारियों की शुरुवात हुईं थी। इसके लिए सुबह से ही CM साहब के परिवार के लोग तैयारी में जुटे हुए थे। 




दूल्हे चैतन्य ने क्रीम कलर की डिजाइनर शेरवानी और कलगीदार साफा पहन रखा है। इसके बाद सीएम समेत तमाम बाराती नाचते गाते ही रिसॉर्ट के एक हिस्से मे बारात लेकर पहुंचे।

 जहां लड़की पक्ष के लोग रुके हुए हैं। सीएम भूपेश सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफे में नजर आए।




वहीं अब सीएम जी के बेटे के विवाह की कुछ तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। जिसमें सीएम के समधी उन्हें गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 बताया जा रहा है कि बारात लेकर जैसे ही सीएम पहुंचे, उनके समधी ने उनका गले लगाकर स्वागत किया। वहीं बारात में छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे प्रदेश के भी दिग्गज नेताओं का जमावड़ा है।


इस शादी में महत्वपूर्ण राजनीतिक मेहमानों का आना जारी भी जारी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात के पूर्व मंत्री शक्ति सिंह गोहिल, बी.के. हरिप्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला जैसे बड़े नेता रविवार को विवाह में पहुंचे हैं।


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, बिहार के दिग्गज नेता रहे शरद यादव की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी यादव समेत कई नेता शनिवार को ही रायपुर पहुंच गए थे।