दुर्ग जेल में बंद निगरानीशुदा बदमाश की मौत: दुर्ग भिलाई के कुख्यात गोपाल (ठुठवा) को तड़के सुबह 4 बजे दिल का दौरा पड़ा, जमीन पर गिरा फिर उठ नही पाया ...bhilai ki Patrika news,

Bhilai ki Patrika news, शराब माफिया और निगरानीशुदा  बदमाश गोपाल ठुठवा (48 वर्ष)की गुरुवार सुबह सेंट्रल जेल दुर्ग में मौत हो गई. ऐसा मालूम चला है कि उसे तड़के 4 बजे अचानक दिल का दौरा पड़ा।पता चला है कि हाई बीपी की वजह से उनकी बेचैनी बढ़ गई थी और वह सुबह उठकर जेल में घूम रहा था।अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। सभी दौड़ पड़े और उसे उठा लिया लेकिन तब तक सांसे बंद हो गयी थी।उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

गोपाल( ठुठवा) हाउसिंग बोर्ड के सूर्य विहार कालोनी जामुल में रहता था। भिलाई दुर्ग के गुंडों में एक बड़ा नाम था। शराब तस्करी के आरोप में उन्हें कई बार गिरफ्तार भी किया जा चुका है। लगभग 22 साल पहले, एक और बदमाश बबलू चौधरी ने एक विवाद में उसका बायां हाथ काट दिया था। उसके बाद से गोपाल का अपराध बढ़ गया था।

दुर्ग जेल में बंद निगरानीशुदा बदमाश की मौत: दुर्ग भिलाई के कुख्यात गोपाल (ठुठवा) को तड़के सुबह 4 बजे दिल का दौरा पड़ा, जमीन पर गिरा फिर उठ नही पाया ...bhilai ki Patrika news,

वह जामुल थाने का निगरानीशुदा बदमाश भी है। वह लगभग तीन माह से दुर्ग जेल में बंद था । पता चला है कि गोपाल गुरुवार की सुबह अपने बैरक से बाथरूम में गया था. उसके बाद उसे नींद नहीं आई और वह अंदर ही अंदर टहल रहा था। तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। जेल प्रहरियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।


पता चला है कि गोपाल को पहले से ही बीपी की शिकायत थी। उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने उसे शराब के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । जेल एसपी योगेश क्षेत्रीय ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

पीएम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा मौत का कारण....

दुर्ग के सीएसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि गोपाल की मौत दुर्ग जेल के अंदर दिल का दौरा पड़ने से हुई या किसी अन्य कारण से यह पीएम की रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।